खिरनी. ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जहां पर आम रास्ते में कीचड जमा रहता था, उन मोहल्लों में इंटरलॉकिंग सडक निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क बन जाने के बाद लोगों की राह आसान होगी। खिरनी सरपंच कमला मीणा ने बताया कि मेदपुरा मैन रोड से रमेश मीणा के मकान तक, मैन रोड से निशात अली के मकान होते हुए इलियास के मकान तक, रसीद चौधरी के मकान से आम रास्ते तक, सती माता के चबूतरे से आदर्श विद्या मन्दिर की चारदीवारी तक तथा केदार मीणा के मकान से बाबू लाल मीणा के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य शुरू हो गया है। इंटरलॉकिंग सड़क बनने के बाद यहां के लोगों की राह आसान होगी।