खिरनी. कस्बे में चल रही भागवत कथा में उपस्थित श्रोतागण।
खिरनी| कस्बे के चामुंडा माता मन्दिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन वृन्दावन से पधारी पीतांबरा दीदी ने राजा परीक्षित की कथा का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कथा में कहा कि जब व्यक्ति के जीवन में दुख होता है तो वह भगवान को हर पल याद करता रहता है। जैसे ही व्यक्ति के पास सुख आता है तो व्यक्ति भगवान को भूल जाता है। इसके आगे उन्होंने कहा कि जीवन में हमें मेहनत की कमाई ही खानी चाहिए। पाप की कमाई कभी नहीं खानी चाहिए और ना ही अपने बच्चों को खिलानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रसंग सुनाए। इस दौरान कथा में बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद थे।
खिरनी. कथा का वाचन करती कथावाचक।