खिरनी. कस्बे के चामुंडा माता मन्दिर परिसर में चल रही भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान भजनों पर झूमती महिला।
खिरनी | कस्बे के चामुंडा माता मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन से आई पीतांबरा दीदी द्वारा भगवान की लीलाओं से जुड़े कई रोचक प्रसंग सुनाए गए। कथा में उन्होंने कहा कि भगवान भक्तों पर कृपा करते हैं और राक्षसों का भी कल्याण करते हैं। मनुष्य को सदेव भगवान पर विश्वास करना चाहिए और उस विश्वास को कभी टूटने नहीं देना चाहिए। प्रभु हमेशा अपने भक्तों की कठिन से कठिन परीक्षा लेते रहते हैं और उस परीक्षा में भी जब भक्त का विश्वास प्रभु से नहीं हटता है, वही सच्चा भक्त भगवान को प्रिय होता है। इसके बाद कथा में कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान जन्म के गीत गाए गए, जिन पर महिलाओं ने भक्ति नृत्य किया। इस अवसर पर कई श्रोतागण मौजूद थे।