खिरोड़ | सेठ वाली प्याऊ से रणवां की ढाणी में क्रेशर तक जाने वाली बिजली लाइन के लिए लगा पोल टूटने से हादसे का अंदेशा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पोल टूटने से इसमें करंट भी आने लगा है। ग्रामीणों ने कई बार बिजली निगम के कर्मचारियों को पोल को बदलने के लिए सूचना दी, मगर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने निगम के अधिकारियों से पोल बदलवाने की मांग की है।