आचीणा में न्याय आपके द्वार शिविर किसानों ने दिए 143 ऋण आवेदन
कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत आचीणा में मंगलवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खाद्य-सुरक्षा जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र हकनामा टांका व टीन शेड खाता विभाजन के प्रकरणों के निस्तारण होने पर ग्रामीणों को राहत मिली। वरिष्ठ सहायक रीडर विश्वेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि हकनामा 7, 13 जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, 28 खाद्य सुरक्षा, 143 फसली ऋण आवेदन, 2 समर्पण, 28 भूमि प्रमाण-पत्र, 57 टांका व टीन शेड के आवेदन, 8 रेहन मुक्ति आदेश, 3 नाबालिग से बालिग 89 नामांतरण, 51 खाता दुरुस्ती, 1 बंटवारा, 1 सीमाज्ञान व 103 नकले दी गई। शिविर में खींवसर एसडीएम इन्द्र जीत यादव, नायब तहसीलदार रामस्वरूप जौहर, बीडीओ कुंदनमल दवे, आचीणा सरपंच भैराराम जाजड़ा, पटवारी नेमाराम, श्रवणराम, सुनिल रिहाड़, संगीता, रामलाल भांभू, पदमाराम, डॉ. मनाेज चौधरी, डॉ.अनिल कुमार लिंबा उपस्थित थे।
खींवसर| ग्राम पंचायत कुड़छी में बुधवार को न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित होगा। सरपंच प्रतिनिधि भैराराम गोदारा ने बताया कि न्याय आपके द्वार शिविर में आपसी समझाईश से कोर्ट व राजस्व विभाग के प्रकरणों का निस्तारण ग्रामीणों को राहत दी जाएगी। वहीं शिविर में एसडीएम द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं सुनी जाएगी।