- Hindi News
- National
- टांकला गौशाला में 108 कुण्डीय महायज्ञ के साथ नानीबाई मायरा कथा का हुआ समापन
टांकला गौशाला में 108 कुण्डीय महायज्ञ के साथ नानीबाई मायरा कथा का हुआ समापन
टांकला के संत किशनदास महाराज गौशाला में मंगलवार को 108 कुण्डीय महायज्ञ का आयोजन हुआ। संत मोतीराम महाराज के सान्निध्य में महायज्ञ में पण्डितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाकुंड में हवन किया एवं गौशाला की गायों के लिए सुख-समृद्धि की कामनाएं की। टांकला, सिणोद, अहमदपुरा, जाजड़ों की ढाणियां, सियागों की ढाणियां सहित कई गांवों के जोड़ो ने महायज्ञ के हवन में आहुतियां दी। नानीबाई मायरा कथा समापन पर कथा वाचक पंडित अशोक महाराज ने प्रवचन दिए। पुरखाराम निंबीवाल द्वारा गौशाला मेंे सहयोग के लिए 71 हजार का मायरा भरा। कथा में नारायणराम, हरदीनराम मेघवाल, घमंडाराम, भीयांराम निंबीवाल, मंगाराम प्रजापत, रामचंद्र, घनश्याम, जगदीशराम सेवाओं में जुटे रहे।