पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छोटे भाई की मौत के गम में सवा साल बाद बड़े भाई ने भी फंदा लगाकर की खुदकुशी

छोटे भाई की मौत के गम में सवा साल बाद बड़े भाई ने भी फंदा लगाकर की खुदकुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव लूणावास में एक साल से छोटे भाई की मौत के गम में डूबे उसके बड़े भाई लूणावास निवासी भूरा राम पुत्र तिलाराम जाट ने घर में फंदे से झूलकर मंगलवार को खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर परिजनों के हाथ पांव फूल गए एवं आनन फानन में भूरा राम को खींवसर के निजी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी में पता चला कि मृतक भूरा राम जाट का करीब एक वर्ष पूर्व छोटा भाई पत्थर के कारीगर का कार्य करते समय अडाण से गिरने के मौत हो गई थी। छोटे भाई बुधाराम की मौत के बाद भूरा राम मानसिक रूप से चिंता में रहता था। मंगलवार को भूरा राम परिवार के सदस्यों के साथ खेत में प्याज की फसल की खुदाई कर रहा था, वही अचानक परिवार के लोगों को थकान आने को कहकर आराम करने के बहाने घर पर आ गया। घर आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वाले दोपहर में खाना खाने घर आए तो भूरा राम दिखाई नहीं दिया वही भूरा राम की प|ी ने खिड़की के अंदर झांककर देखा तो उसे उसका पति फंदे से लटका दिखाई दिया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर भूरा राम को अस्पताल पहुंचाया मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हालांकि घटना को लेकर पुलिस थाने में काेई मामला दर्ज नहीं करवाया गया। लूणावास के तिलाराम जाट के एक पुत्र की सवा साल पहले पत्थर कारीगर कार्य करते समय अडाण से गिरने पर मौत हो गई वही मंगलवार को दूसरे बेटे द्वारा आत्महत्या कर ली गई। माता पिता के दोनों बेटों की मौत की घटना को लेकर रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। वही परिवार को लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे है। मृतक भूरा राम के पांच पुत्रियां है, पिता की मौत के कारण पांच पुत्रियों के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना को गांव में गमगीन का माहौल हो गया।

खबरें और भी हैं...