पांचला सिद्धा: स्टॉक उठाव तक सरसों की खरीद रोकी
खींवसर क्रय विक्रय सहकारी समिति के पांचला सिद्धा खरीद केंद्र पर सरसों के स्टॉक उठाव तक मंगलवार से आगामी दिनों तक सरसों की खरीद स्थगित रहेगी। केन्द्र के मुख्य व्यवस्थापक रामवतार गौड़ ने बताया कि सरसों के स्टॉक के उठाव को लेकर खरीद केन्द्र पर आज से सरसों की खरीद आगामी दिनों तक स्थगित कर दी गई है। सरसों की आगामी तुलाई किसानों को मोबाइल एवं समाचार पत्र के माध्यम से दी जाएगी। केन्द्र पर चना की खरीद यथावत जारी रहेगी। किसान मोबाइल पर प्राप्त सूचना के अनुसार केन्द्र पर माल लेकर आएं।