खींवसर | क्षेत्र के गांव नागड़ी में शुक्रवार दोपहर 1 बजे घर के पास सार्वजनिक नल पर पानी भरते समय लाठियों से मारपीट करने पर 3 जने घायल हो गए। घायलों काे निजी वाहन से खींवसर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घटना को लेकर खींवसर थाने में 5 जनों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार नागड़ी निवासी मेहराम पुत्र चंदाराम हरिजन ने रिपोर्ट देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर 1 बजे उसकी प|ी सुगना 60 वर्ष व पुत्र वधु रेखा 28 वर्ष घर के पास सार्वजनिक नल से पानी भर रही थी। इसी दौरान नागड़ी गांव निवासी डूंगरराम पुत्र खेताराम मेघवाल, बबलू पुत्र तेजाराम हरिजन, बदरीराम पुत्र प्रभुराम, सुगनाराम पुत्र बदरीराम व पवन पुत्र बदरीराम हरिजन एक राय होकर आए तथा उसकी प|ी व पुत्र वधु के साथ लाठियों व पत्थरों से मारपीट शुरू कर दी। उनके चिल्लाने पर वह उन्हें बचाने के लिए पहुंचा। लेकिन उन्होंने उस पर हमला कर दिया। जिससे तीनों के सिर व अन्य जगहों पर चोटें आई हैं।