पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुंडाला में हौद में गिरे दो बच्चे डूबे, मौत

खुंडाला में हौद में गिरे दो बच्चे डूबे, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुंडाला की गोदारों की ढाणियां में शनिवार को ट्यूबवैल पर बने पानी के हौद में डूबने से दो मासूमों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भोजास निवासी छगनाराम मेघवाल और धोलियाडेर निवासी एक कृषक खुंडाला में दो नलकूपों पर अलग-अलग रहकर कृषक कार्य करते हैं। शनिवार शाम भोजास निवासी किशोर (7) और धोलियाडेर निवासी महेंद्र (8) खेत में खेल रहे थे। उनकी गेंद पानी के हौद में गिर गई। दोनों गेंद लेने के लिए हौद पर लगी जाली पर चढ़ गए। पैर फिसलने से दोनों पानी में गिर गए और डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए।

खबरें और भी हैं...