राजस्थान पंचायतराज सेवा परिषद द्वारा सामूहिक अवकाश एवं धरना प्रदर्शन को लेकर सोमवार को खींवसर पंचायत समिति के बाहर कार्मिक धरने पर बैठे रहे। मांगो को लेकर पंचायतराज सेवा परिषद द्वारा तीन दिनों तक सामूहिक अवकाश लेकर धरने पर बैठे हैं। वहीं कार्मिकों ने सरकार व पंचायतराज विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया। ग्राम सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भंवराराम गोदारा ने कहा कि पंचायतराज सेवा परिषद द्वारा छ चरणों में आंदोलन की रूप रेखा तैयार की गई है। जिनमें से पांचवें चरण को लेकर धरना शुरू किया गया है। पंचायतराज सेवा परिषद कार्मिक मंगलवार व बुधवार को भी सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। धरने में पंचायत प्रसार अधिकारी भागीरथ सुथार, श्रवणकुमार प्रजापत, बिहारीलाल, ग्राम विकास अधिकारी हरभजनसिंह, अर्जुनराम बेनीवाल, छेलूसिंह राठौड़, हनुवंतसिंह, सुमंत शर्मा जितेन्द्र जाजड़ा, माणकलाल आदि मौजूद थे।