मनरेगा कार्मिकों का धरना 16वें दिन भी रहा जारी
मनरेगा कार्मिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 16वें दिन बुधवार को भी धरना जारी रखा। मनरेगा कार्मिक संघ ब्लॉक अध्यक्ष गोरखाराम गुर्जर ने कहा कि भाजपा ने चुनावों के दौरान संविदा कार्मिकों को नियमित करने का वादा किया था। लेकिन पार्टी ने सत्ता मिलने के बाद अपना किया हुआ वादा भूल कर कार्मिकों के हितों के साथ कुठाराघात कर रही है। सरकार जब तक मनरेगा कार्मिकों को नियमित नहीं करेगी तब तक कार्मिकों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर ब्लॉक मंत्री बलदेवराम, लेखा सहायक पप्पूराम धौलिया, विक्रमसिंह राजपुरोहित, माणकचंद जोशी, गिरधारीराम बिश्नोई, सोनाराम, श्रवणसिंह, फूलचंद, दिनेश जांगिड़, रामपाल भांबू, उगराराम आदि कार्मिक उपस्थित थे।