पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भावंडा में न्याय आपके द्वार शिविर में 215 किसानों को दी राजस्व नकल

भावंडा में न्याय आपके द्वार शिविर में 215 किसानों को दी राजस्व नकल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत भावण्डा में सोमवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में एसडीएम इंद्रजीत यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। वरिष्ठ सहायक रीडर विश्वेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि शिविर में कोर्ट के धारा 136 के 77, रास्ते के 3, धारा 212 के 18, पुराने 21 प्रकरण एवं राजस्व विभाग के नामांतरण 113, खाता दुरुस्ती 41, खाता विभाजन 28, सीमा ज्ञान 12, राजस्व नकलें 215, हक त्याग 4, फसली ऋण आवेदन 198, खाद्य सुरक्षा आवेदन 108, टांका टीन शैड आवेदन 23, भूमि प्रमाण पत्र 32, समर्पण 1, रहन मुक्ति आवेदन 8 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

इस दौरान नायब तहसीलदार रामस्वरूप जौहर, बीडीओ कुंदनमल दवे, पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. शौकत खान, सरपंच भोमसिंह राठौड़, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मांगीलाल, जलदाय विभाग के एईएन गजेंद्रसिंह, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रामजीत टाक, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सुभाष गोदारा, आयोजना विभाग के रूपाराम, कृषि पर्यवेक्षक गोविंद मुंडेल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...