पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर| खींवसर के प्रेमनगर में सरकारी जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रेमनगर निवासी भंवरी देवी ने बताया कि प्रेमनगर की सरकारी जमीन के खसरा नंबर 1380 व 1430 में दो लोगों द्वारा कच्ची दीवार निकालकर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस बारे में कई बार तहसीलदार रामस्वरूप जौहर व एसडीएम इंद्रजीत यादव को अवगत कराया। मगर अधिकारी अतिक्रमण को लेकर अनदेखी कर अतिक्रमियों को शह दे रहे है। ज्ञापन में अतिक्रमण हटवाने व अतिक्रमियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...