पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खींवसर में महानरेगा कार्मिकों का 21वें दिन भी धरना रहा जारी

खींवसर में महानरेगा कार्मिकों का 21वें दिन भी धरना रहा जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर | प्रदेश कमेटी के आह्वान पर पंचायत समिति खींवसर के समस्त मनरेगा कार्मिक 21वें दिन भी हड़ताल पर रहे। पंचायत समिति मुख्यालय के बाहर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए मनरेगा कार्मिक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष गोरखाराम गुजर ने कहा हम अपनी वाजिब मांगों को लेकर पिछले 21 दिनों से धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है उल्टे संविदा कार्मिकों के इस आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। लेकिन हम कतई सरकार से अपने हक की लड़ाई से विचलित नहीं होंगे। मनरेगा कार्मिकों ने मांगो को लेकर सोमवार को पंचायत समिति के बाहर सरकार व पंचायतराज विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। कार्मिकों के धरने में लेखा सहायक पप्पूराम धौलिया, सुदर्शन मिश्रा, रोजगार सहायक बलदेवराम, विक्रमसिंह राजपुरोहित, गिरधारीराम, पूरबाराम, माणकचंद जोशी आदि धरना स्थल पर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...