खींवसर| महानरेगा कार्मिकों ने मांगों को लेकर 17वें दिन गुरुवार को भी धरना जारी रहा। कार्मिक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गोरखाराम गुर्जर ने बताया कि जब तक सरकार द्वारा विधानसभा में नियमित करने का वादा पूरा नहीं करेगी तब तक मनरेगा कार्मिकों का सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर लेखा सहायक पप्पूराम धौलिया, ग्राम रोजगार सहायक बलदेवराम, विक्रमसिंह राजपुरोहित, माणकचंद जोशी, गिरधारीराम विश्नोई, सोनाराम, श्रवणसिंह, फूलचंद, दिनेश जांगिड़, रामपाल भांबू, उगराराम सहित कार्मिक मौजूद थे।