पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चावंडिया में शिविर, मात्र 2 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

चावंडिया में शिविर, मात्र 2 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत चावंडिया में गुरुवार को न्याय आपके द्वार शिविर में 17 प्रकरणों में से मात्र 2 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। 2 प्रकरणों का निस्तारण होने के कारण 15 प्रकरणों का निष्पादन नहीं हुआ। चावंडिया सरपंच रामदयाल बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में उपखण्ड अधिकारी इंद्रजीत यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक रीडर विश्वेश्वर प्रसाद शर्मा, नायब तहसीलदार रामस्वरूप जौहर, विकास अधिकारी कुंदनमल दवे, सरपंच प्रतिनिधि हजारीराम विश्नोई, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मांगीलाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. तनवीर, आयुर्वैदिक चिकित्सक डॉ नरेन्द्र पंवार, पशु चिकित्सक डॉ. मनमोहन, डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियन्ता पूर्णिमा पुष्प, कृषि पर्यवेक्षक उर्मिला आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...