कर्नाटक विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस जिला सचिव भगवत देवड़ा ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि भाजपा ने संविधान की मर्यादा को पैरों तले कुचलने का कार्य किया है, भाजपा सत्ता के लालच में किस हद तक गिर सकती है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में कांग्रेस के पास 28 सीटें थी तथा बीजेपी के पास 21 सीटें होने के बावजूद भी राज्यपाल ने कांग्रेस को सरकार बनाने से रोक दिया और आज जब कांग्रेस की सीटें कर्नाटक में कम अाई है और बीजेपी की सीटें ज्यादा आई है और जेडीयू से गठबंधन करने के बावजूद कर्नाटक में येदियुरप्पा मुख्यमंत्री घोषित करना एक तरह से संविधान को कुचलने के बराबर है। अगर कांग्रेस पार्टी 70 सालों में ऐसा करती तो आज भाजपा पार्टी की सरकार बनना तो दूर की बात है एक विधायक तक नहीं बन पाता। देवड़ा ने कहा कि भाजपा को देश की जनता आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में करारा जबाव देगी। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को अच्छी तरीके से जान चुकी है। यह पार्टी केवल लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती है। जबकि अपने किए वादों को भी कभी पूरा नहीं करती है।