पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माडपुरा में हाई वोल्टेज बिजली से घरों में लगे फ्रीज, कूलर व अन्य उपकरण जले

माडपुरा में हाई वोल्टेज बिजली से घरों में लगे फ्रीज, कूलर व अन्य उपकरण जले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर| माडपुरा गांव में गुरुवार देर रात को बिजली हाई वोल्टेज के कारण बिजली चलित कई उपकरण जल गए। बिजली लाइन से करंट प्रवाहित होने के कारण घरों में रेफ्रिजरेटर, कूलर आदि खराब हो गई। जिससे घरों में बिजली के उपकरण जल गए। बिजली लाइन फाल्ट हो गई। घरों में बिजली उपकरण जलने से लोगों को काफी नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि हाई वोल्टेज के कारण पिछले एक सप्ताह में 2 बार बिजली के उपकरण जल गए है। इस संबंध में कई बार डिस्कॉम अधिकारियों को अवगत करवाया। मगर अधिकारी इस समस्या की अनदेखी कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं होने हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा। डिस्कॉम जेईएन कैलाश भाकर का कहना है कि माडपुरा गांव में हाई वोल्टेज से बिजली के उपकरण जलने की घटना को लेकर जानकारी नहीं है। अगर हाई वोल्टेज से बिजली उपकरण जल रहे हैं तो कल ही पता किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...