खींवसर| प्रदेश कमेटी के आह्वान पर पंचायत समिति खींवसर के मनरेगा संविदा कर्मी शुक्रवार को 18वें दिन भी हड़ताल पर रहे। पंचायत समिति कार्यालय के बाहर धरने को संबोधित करते हुए संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष गोरखाराम गुजर ने कहा हम वाजिब मांगों को लेकर 18 दिन से धरने पर बैठे हैं। सरकार संविदाकर्मियों के आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। लेकिन हम हक की लड़ाई से विचलित नहीं होंगे। बाड़मेर के धोरीमन्ना पंचायत समिति के रोजगार सहायक ओमप्रकाश भील की गुरुवार को धरना प्रदर्शन के दौरान हृदयाघात से मृत्यु होने पर उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लेखा सहायक पप्पूराम धोलिया, सुदर्शन मिश्रा, रोजगार सहायक बलदेवराम, विक्रमसिंह, पूरबाराम माणकचंद, सोनाराम, सत्यप्रकाश व उगराराम आदि मौजूद रहे।