पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेनीवाल के कार्यक्रम में हवाई फायर मामले की जांच की मांग

बेनीवाल के कार्यक्रम में हवाई फायर मामले की जांच की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोटन | गोटन स्थित रानाबाई नवयुवक मंडल व अन्य ग्रामीणों ने मेड़ता एसडीएम हीरालाल मीणा को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप कर चूरू जिले में खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल के कार्यक्रम में हुए हवाई फायर की उच्च स्तरीय जांच तथा विधायक को उच्च स्तर की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि चूरू जिले के सुजानगढ़ के रेडा गांव में 13 मई को ग्रामीणों द्वारा आयोजित लोक देवता वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि किसान नेता व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में पुलिस द्वारा कोताही बरतने तथा असामाजिक तत्वों द्वारा समारोह में खींवसर विधायक बेनीवाल को टारगेट करके हवाई फायर करने वाले को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार करने तथा उक्त मामले की जांच उच्च स्तरीय एजेंसी से करवाने व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल को उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की।

इस दौरान नवयुवक मंडल के रामकिशोर कस्वां, महेंद्र कस्वां, रामकुंवार बांगड़ा, श्रवण मुंडेल, भंवरूराम ताडा, सुखदेव नराधनिया, धर्मेंद्र चौधरी, लक्ष्मण पूनिया, मंजीत डूकिया, शेर मोहम्मद, राहुल खोखर, सुखदेव बागड़ा, हरेंद्र खोखर, बाबूलाल, श्रवणराम कस्वां, लोकेंद्र मुंडेल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...