खींवसर | प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत रविवार को गांव कुड़छी में खींवसर की श्री यादे भारत गैस एजेंसी द्वारा 37 बीपीएल परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन जारी किए गए। इस मौके पर एजेंसी संचालक जेठाराम प्रजापत ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के बारे में भी जानकारी दी। उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन मिलने पर महिलाओं ने खुशी जताई। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि भैराराम गोदारा, गुरुदीन प्रजापत, भंवराराम गोदारा, चंपालाल बिश्नोई, भूराराम, रामनिवास चौकीदार, मोडाराम चौकीदार, बक्साराम, सोहनराम चौकीदार, सुरेश मेघवाल, धर्माराम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।