पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेट में वजवाना ने सेमलिया को हराया

क्रिकेट में वजवाना ने सेमलिया को हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खोडन| वागड़िया पाटीदार युवा मंडल खोडन के सान्निध्य में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 3 में वजवाना और सेमलिया के बीच मैच हुआ। इसमें वजवाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए। जवाब में सेमलिया की टीम 99 रन पर आउट हो गई। वजवाना ने 49 रन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच 50 रन बनाने वाले वजवाना टीम के नरेश पाटीदार रहे। दूसरा मैच लसाड़ा और पाराहेड़ा के बीच खेला गया। इसमें लसाड़ा की टीम ने 81 रन बनाए तो जवाब में पाराहेड़ा की टीम ने 8 ओवर में 82 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच 37 रन बनाने वाले पाराहेड़ा टीम के भरत पाटीदार रहे।

पुरस्कार प्रदान करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...