पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिछीवाड़ा में 37 सरपंच, 50 जनप्रतिनिधि के साथ 500 कार्यकर्ताओंं का प्रदर्शन

बिछीवाड़ा में 37 सरपंच, 50 जनप्रतिनिधि के साथ 500 कार्यकर्ताओंं का प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिछीवाड़ा| बिछीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण शाह का विरोध थम नहीं रहा है। पिछले 8 दिनों से विरोध अनवरत जारी है, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि अब जिला कांग्रेस की ओर से इस संबंध में न तो विरोध करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई, और न ही इस संबंध में कोई एक्शन लिया गया है। यहां तक कि विरोध में जिला महामंत्री जगदीश लबाना तक शामिल थे। बुधवार को एक ओर जहां जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से डूंगरपुर शहर में नए ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत समारोह किया जा रहा था, वहीं बिछीवाड़ा में ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण शाह के खिलाफ 37 सरपंच, 50 जनप्रतिनिधि और 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस के भवन में ही विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। खास बात तो यह है कि इसके लिए जो बैनर लगया गया था, उस पर स्पष्ट लिखा था कि थोपे हुए ब्लॉक अध्यक्ष का विरोध एवं धरना प्रदर्शन। दूसरी ओर, तभी डूंगरपुर शहर के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा और कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश खोडनिया की अगुवाई में स्वागत किया जा रहा था।

बिछीवाड़ा कांग्रेस में नहीं थम रहा ब्लॉक अध्यक्ष को लेकर विवाद

खबरें और भी हैं...