- Hindi News
- National
- ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में खोडन, डडूका और लोड़दा ने अपने अपने मैच जीते
ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में खोडन, डडूका और लोड़दा ने अपने-अपने मैच जीते
खोडन| वागड़िया पाटीदार युवा मंडल खोडन के सान्निध्य में हुई पाटीदार समाज की ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 3 में खोडन ने एवीएस को 128 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खोडन ने ह्रदय के 100 रन, ऋत्विक के 33 रन और अजय के 38 रनों की बदौलत 12 ओवर में 191 रन बनाए। ह्रदय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में डडूका ने मूंगाणा को 32 रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच कमलेश रहे। तीसरे मैच में लोड़दा ने पालोदा को 5 विकेट से हराया। मैन ऑफ द मैच विनोद पाटीदार रहे।