जमीन बंटवारे को ले मारपीट में महिला समेत 8 घायल
खोरीमहुआ | धनवार थाना क्षेत्र के बेको में जमीन बंटवारे को लेकर भाई-भाई के झगड़े में ऐसा खूनी संघर्ष हुआ कि दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सबों को गंभीर चाेट आई और उनका इलाज रेफरल अस्पताल धनवार में चल रहा है। मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने धनवार थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। प्रथम पक्ष के द्वारिका साव ने अपने भाई मदन साव पर आरोप लगाया है कि बीते 14 मई की रात पूरे परिवार को उनके पूरे परिवार को घर में ही बन्द कर दिया था। जिसकी सूचना धनवार पुलिस को दी। सूचना पा कर धनवार पुलिस पहुंची और घर से बाहर निकाला किया। दोनों पक्षों को समझा बुझा कर पुलिस लौट गई। पुलिस जाते ही वे जान से मारने की धमकी देने लगे थे।