खोरीमहुआ | धनवार प्रखण्ड क्षेत्र के भलुटांड़ पंचायत के भलुटांड़ में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद कार्य व सामग्री की भुगतान नहीं होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धनवार को लिखित आवेदन के माध्यम से अवगत कराते हुए अविलम्ब भुगतान करने की मांग की गई है। धनवार प्रखंड के भलुटांड़ ग्राम के गोंदोडीह टोला निवासी प्रदीप कुमार साहू ने कहा है कि मनरेगा से आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण कार्य में वे मेठ हैं। काम आठ माह पूर्व सम्पन्न हो गया। लेकिन अब तक उसका भुगतान नहीं किया गया। इससे परेशानी बढ़ गई है। चार दिनों के भीतर अगर भुगतान नहीं हुआ तो प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे।