पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • एनआर स्कूल के वार्षिक महोत्सव में बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

एनआर स्कूल के वार्षिक महोत्सव में बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनवार स्थित एनआर इंटरनेशनल स्कूल द्वारा मनाये जा रहे 07 वीं वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम को धूम.धाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह तथा डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । साथ ही खोरीमहुआ अनुमंडल तथा धनवार प्रखण्ड क्षेत्र में पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। मौके पर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि विद्यालय तो बहुत है पर सही मायने में विद्यालय को चरितार्थ करने वाले बहुत कम ही दिखते है।

जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय परंपरा और संस्कृति को सिखाया जाता हो पर धनवार क्षेत्र में एनआर इंटरनेशनल इकलौता विद्यालय है। जहां के छात्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति के गुण को देख जा सकता है। डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। साथ ही निजी विद्यालयों की भी सराहना की। जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा दिया है। साथ ही कार्यक्रम की काफी प्रशंसा की। कार्यक्रम की शुरूआत बच्चियों द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से उपस्थित सज्जनों के सम्मान दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़ कर एक डांस, एकांकी, भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन विवेक विकास, रानी और रूपा ने किया। मौके पर बीपीओ ,दिलीप साव, डायरेक्टर नवीन कुमार, सह डारेक्टर धर्मेंद्र सेठ आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्र-छात्राएं।

खबरें और भी हैं...