धनवार में स्कूल के पीछे घायल अवस्था मे मिला युवक
खोरीमहुआ | धनवार के केंदुआ के इटासानी गांव के ज्ञान गंगा स्कूल के पीछे बुधवार के अहले सुबह स्थानीय निवासी संजय पासवान 21 वर्ष को जमीन पर बुरी तरह जख्मी तथा बेहोसी हालत मे कुछ महिलाओं द्वारा देखा गया। जिसकी सूचना गांव वालों को दी गयी। ग्रामीणों इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गए जहां उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया।