पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • छात्राओं के लिए 2 जुलाई से चलेगी बस, प्रत्येक माह देने होंगे 500 रु.

छात्राओं के लिए 2 जुलाई से चलेगी बस, प्रत्येक माह देने होंगे 500 रु.

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्श कॉलेज राजधनवार को मिली बस के संचालन को ले प्राचार्य डॉ. सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में बस संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान छात्र हित को ध्यान में रखते हुए कई विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें छात्राओं को महाविद्यालय में कक्षा के लिए सही समय पर पहुंचाया जा सके। इसके लिए रूट चार्ट बनाया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को वार्षिक शुल्क के तौर पर 200 रुपया भुगतान करना होगा। जबकि बस की सुविधा लेने वाली छात्राओं को प्रतिमाह 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। बस सेवा लेने वाली छात्राओं का पंजीकरण कॉलेज में बुधवार से ही शुरू कर दिया गया है। जिसकी जानकारी देते हुए कॉलेज प्राचार्य सुखदेव सिंह ने कहा कि बस सेवा लेने की इच्छुक छात्राएं कार्यालय पहुंच कर पंजीयन करवा सकती है। बस सेवा 02 जुलाई से निर्धारित समय के अनुसार रूट में चलाया जाएगा।

यह है बस का रूट चार्ट

सुबह 9 बजे कॉलेज से बरजो मोड़ होते हुए कुबरी चौक जाएगी। वहां से घोड़थंबा, बलहारा, डोरंडा, खोरीमहुआ होते हुए हिरोडीह तक जाएगी। जहां से वापस खोरीमहुआ होते हुए पुनः कॉलेज पहुंचेगी। जबकि वापसी का रूट शाम चार बजे राजधनवार, खोरीमहुआ हिरोडीह, डोरंडा, बलहारा, घोड़थंबा, कुबरी मोड़ से बरजो होते हुए वापस कॉलेज पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...