जमीन विवाद में घर घुस महिलाओं को पीटा
खोरीमहुआ | धनवार थाना क्षेत्र के जरीसिंघा पंचायत के नोकाडीह ग्राम में जमीन विवाद को लेकर पुरुषों की अनुपस्थिति में घर मे घुस कर महिलाओं के साथ मार-पीट, छेड़-छाड़ के साथ लूट-पाट का मामला सामने आया है। जिसमें दो महिला घायल हो गयी। जरीसिंघा पंचायत के नोकाडीह ग्राम निवासी अनवर अंसारी द्वारा धनवार थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वे राज मिस्त्री का काम बाहर रह कर करता हैं। जिसका फायदा उठाते हुए जमीन विवाद को लेकर घर में रह रही उनकी प|ी कोरिसा खातून, मेरे भाई बारीक अंसारी की प|ी गुलशन खातून तथा भाई की बहू सलमा खातून पति शाहिद अंसारी के साथ घर मे घुस कर मौफिक अंसारी पिता रहमान मियां, सुल्तान अंसारी पिता रहमान मियां, फिरदोस अंसारी पिता रहमान मियां, इम्तियाज अंसारी पिता मुर्दा मियां, इरफान अंसारी पिता इम्तियाज अंसारी, कलाम खातून पति रहमत मियां आदि हमला कर दिया। जिसमें कोरिसा खातून और गुलशन खातून के साथ मार पीट किया और बहू सलमा खातून के साथ मार पीट के साथ छेड़छाड़ भी किया गया। 30 हजार का जेवर, घर मे रखा गया 11 हजार नगद सहित करीब आठ हजार का कपड़ा घर मे रखे गए सभी सामग्री को बिखेरते हुए चले गए।