पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • बीडीओ और कर्मचारियों से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार

बीडीओ और कर्मचारियों से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ता में माले विधायक व अधिकारी।

भास्कर न्यूज | खोरीमहुआ

हिरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी से फरार चल रहे वारंटी को हिरोडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हिरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी निवासी खांगो मण्डल पिता हरि मण्डल तथा बालदेव महतो पिता राधो महतो को सरकारी कार्य में बाधा, बीडीओ सहित कई कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप में लाल वारंट जारी किया गया था। जो 2003 से फरार चल रहा था। जिसे 2017 को न्यायालय द्वारा लाल वारंट जारी कर दिया गया था। इस संबंध में थाना प्रभारी फैज रब्बानी ने कहा कि घटना में लगभग 22 अभियुक्त थे। जिसमें 18 लोगों ने न्यायालय में समर्पण कर चुका है। अन्य 05 लोग फरार थे। जिसमें दो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। जबकि अन्य तीन फरार हैं।

खबरें और भी हैं...