दुष्कर्म, हत्या के खिलाफ कैंडल मार्च अपरािधयों को फांसी देने की मांग
खरोरा। नगर के युवाओं ने कठुआ में बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म कर हत्या, 23 मार्च को असम में 12 साल की बच्ची से अनाचार और 11 अप्रैल को सासाराम में 6 साल की बच्ची के दुष्कर्म की घटना पर विरोध जताते हुए कैंडल मार्च कर नगर भ्रमण किया। इस दौरान युवाओं ने दोषियों को सजा देने की मांग करते हुए नारे लगाए। उनका कहना था कि ऐसा दुष्कर्म और न हो, इसलिए ऐसा करने वालों को फांसी की सजा देने का प्रावधान किया जाए। कार्यक्रम में सुमित सेन, आयुष वर्मा, शंकर कमल, निहाल देवांगन, किशन पाटकर, सुबोध सेन, राजेश चौहान, उमेश वर्मा, नोबल, हेमंत रौतिया, रमनीश वर्मा, सूरज रजक, हर्ष नशीने, संजय सेन, छोटू विश्वकर्मा, विक्की साहू आदि मौजूद थे।