खरोरा। राज्य सरकार ने ग्राम पंचायत सचिवों को बड़ा तोहफा देते हुए उनके मानदेय में वृद्धि संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार अब 15 वर्ष से कम सेवा अवधि वाले ग्रापं सचिव को 3500-10000+1100 ग्रेड वेतन तथा 1500 विशेष भत्ता प्रदान किया जाएगा ।
15 वर्ष से अधिक सेवा अवधि वाले ग्रापं सचिव को 5200-20200 2400 ग्रेड वेतन का लाभ दिया जाएगा। यह आदेश 1 अप्रैल 2018 से प्रभावशील होगा वेतन निर्धारण होने के पश्चात राज्य शासन के शासकीय सेवकों के समान महंगाई भत्ता देय होगा वेतन निर्धारण उपरांत प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को 3% की दर से वार्षिक वेतन वृद्धि की पात्रता होगी।