खरोरा| भरत देवांगन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्रावीण्य सूची में 6वां स्थान प्राप्त करने वाले ऋषभदेव कुर्रे का सम्मान किया गया। उन्होंने 96.2 अंक प्राप्त कर रायपुर जिले में प्रथम स्थान पर रहा है। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति और विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में ऋषभ की माता कुसुमलता एवं पिता आनंद कुर्रे को भी स्मृति चिन्ह एवं शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष अशोक अमलानी एवं प्राचार्य रजनी मिंज ने ऋषभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्था के उप प्राचार्य हरीश देवांगन, रामेश्वर ठाकुर, तोरन ठाकुर, विकास ठाकुर, भरत पंसारी ने अपने विचार व्यक्त किए।