पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुजनेर | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सांवलिया सेठ मंदिर

खुजनेर | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सांवलिया सेठ मंदिर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुजनेर | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में पांच दिवसीय राजयोग द्वारा शांति अनुभूति शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के तीसरा दिन गहन ईश्वरीय अनुभूति के साथ विश्व कल्याण महोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत डॉ. मनीष उपाध्याय, डॉ. राजेंद्र गुप्ता, डॉ. अमित कोली, डॉ. राजीव हरिऔध, गोविंद गुप्ता, ब्रह्माकुमारी मधु दीदी, भाग्यलक्ष्मी व लक्ष्मी दीदी ने की। राजयोगिनी भाग्यलक्ष्मी दीदी ने गहन ईश्वरीय अनुभूति के बारे में बताते हुए कहा कि जब तक हमारा परमात्मा से स्नेह नहीं है, तब तक हम परमात्मा का ध्यान नहीं कर सकते। परमात्मा को याद करने के लिए उनकी पहचान, उनके साथ हमारा संबंध, उनके प्रति हमारी भावना होना आवश्यक है। तभी हम अपनी मन-बुद्धि के तारों को उस ज्योति बिंदु निराकार परमात्मा के साथ जोड़ सकते हैं। जिसे हमें शिव बाबा कहते हैं। स्वयं को ज्योति बिंदु आत्मा निश्चय कर ज्योति बिंदु परमपिता परमात्मा को याद करना ही राजयोग है। राजयोग करने से आत्मा के जन्म-जन्मांतर के पाप दूर होते हैं वहीं आयु बढ़ती है। आज तक कई जन्मों में जिस किसी को भी हमने दुखी किया है, उनसे क्षमा याचना कर उन सभी आत्माओं को एवं सारी दुनिया को राजयोग के द्वारा शांति के प्रकंपन फैलाने कैंडल जलाकर विश्व कल्याण महोत्सव मनाया। साथ शांति की गहन अनुभूति कराई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...