पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुजनेर | गुरुवार से मुस्लिम समाज का रमजान पर्व की

खुजनेर | गुरुवार से मुस्लिम समाज का रमजान पर्व की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुजनेर | गुरुवार से मुस्लिम समाज का रमजान पर्व की शुरूआत हो गई है। पर्व शांति एवं भाईचारे से मनाए जाने और व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार देर शाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने ली। उन्होंने थाना प्रभारी इंद्राज सिंह नगर में यातायात व्यवस्था संभालने और अवैध शराब, गांजा, हफीम सहित असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर लगाम कसने के निर्देश दिए। इस दौरान मौजूद शांति समिति के सदस्यों सहित नागरिकों ने एसपी सुश्री प्रसाद से चर्चा कर थाना के पास अवैध कब्जे को हटाने की मांग की। उन्होंने कि रमजान महीना चल रहा है, इसको देखते हुए अभी शांति से त्यौहार मनाने का आग्रह किया।

खबरें और भी हैं...