खुजनेर | पंचायत चलो अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी पास
खुजनेर | पंचायत चलो अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारी पास के गांव बखेड़ पहुंचे। जहां उन्होंने ग्राम सभा आयोजित की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केदार काका का स्वागत किया। इस दौरान गांव में जुलूस निकाला गया। इसमें काका ने शासन की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, गांव की बेटी योजना, छात्र-छात्राएं 70 प्रतिशत अंक लेन पर सरकार द्वारा फीस भरने की योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, अन्नपूर्णा भोजन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन धन योजना, मजदूर सुरक्षा योजना आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।