खुजनेर | हुपक्वडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 16 से 19 मई तक आगरा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खुजनेर के स्पोटर्स कराते क्लब के खिलाड़ी अमित जोशी व गिरिराज जोशी ने अपने वजन समूह में लड़कर स्वर्ण पदक जीता। साथ ही हुपक्वडो टीम में प्रतिनिधित्व करके अपनी को ओवरऑल चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कोच कपिल खरे ने बताया कि प्रतियोगिता में पूरे भारत से 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें मध्यप्रदेश से 33 खिलाड़ी शामिल हुए। अमित की घर वापसी पर नगर में फूल मालाओं से स्वागत किया। खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर इनके कोच कपिल खरे, क्लब के राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेन्द्र विश्वकर्मा, कपिल साहू ऋषभ खरे व स्पोटर्स कराते क्लब के सभी खिलाड़ियों व इनके परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।