पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चलती ट्रेन से गिरकर मजदूर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

चलती ट्रेन से गिरकर मजदूर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चलती ट्रेन से गिरकर मजदूर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

भास्कर संवाददाता। दमोह

बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह एक यात्री बिलासपुर भोपाल पैसेंजर ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। जिसे 108 एंबुुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी अनुसार सतना जिले के मैहर तहसील के ग्राम बड़ारी निवासी रवि पिता मुराली कोल 25 मजदूर करने के लिए बिलासपुर भोपाल पैंसेजर से खुरई जा रहा था। जो बांदकपुर स्टेशन पर गिरने से घायल हो गया। घायल के बड़े भाई बुद्दू ने बताया कि हम लोग मजदूरी करने के लिए खुरई जा रहे थे। छोटा भाई रवि बांदकपुर स्टेशन पर पानी पीने के लिए नीचे उतरा था तभी ट्रेन चालू हो गई तो वह दौड़कर ट्रेन में चढ़ने लगा तभी पैर फिसलने से वह नीचे जा गिरा जिससे उसके सिर पर रीढ़ की हड्‌डी में गंभीर चोट आई। उसे तुरंत 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं...