- Hindi News
- National
- 12वीं में जिले के 4171 विद्यार्थियों काे मिले 70% से अधिक अंक, 56.84% छात्राएं, आगे की पढ़ाई फ्री कर सकेंगे
12वीं में जिले के 4171 विद्यार्थियों काे मिले 70% से अधिक अंक, 56.84% छात्राएं, आगे की पढ़ाई फ्री कर सकेंगे
बोर्ड एग्जाम रिजल्ट : 21 को मुख्यमंत्री करेंगे काउंसिलिंग, लगातार दस दिन तक मिलेगा परामर्श
भास्कर संवाददाता | सागर
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित रिजल्ट में हायर सेकंडरी में जिले के 9 हजार 236 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए। इनमें से 4 हजार 171 ऐसे हैं, जिन्हें 70 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं। रिजल्ट में जहां छात्राओं ने छात्रों से ज्यादा सफलता हासिल की थी, वहीं 70 फीसदी एवं उससे अधिक अंक हासिल करने के मामले में भी वे लड़कों से आगे हैं। 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले कुल 4 हजार 171 विद्यार्थियों में 56.84 प्रतिशत यानी 2371 छात्राएं हैं। छात्रों की संख्या इसमें 1800 है। अब इनकी आगे की पढ़ाई का खर्च मध्यप्रदेश सरकार उठाएगी। इसके अलावा इन विद्यार्थियों की 21 से 31 मई तक रोजाना काउंसिलिंग भी की जाएगी, ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए सलाह एवं कुछ विकल्प बताए जा सकें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 21 मई को सुबह 11 बजे सभी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इसके लिए विकासखंड स्तर पर सभी विद्यार्थियों को एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। इन विद्यार्थियों के संबंध में शुक्रवार काे परख वीडियो कांफ्रेंस में भी चर्चा होगी। इसमें काउंसिलिंग आदि से संबंधित मुद्दों पर निर्देश मिल सकते हैं। 10 दिवसीय काउंसिलिंग के संबंध में जिले के 4 मास्टर ट्रेनर प्रफुल्ल हलवे, नीलेश चौबे, सरिता जैन, डीडी गोस्वामी भोपाल जा रहे हैं।
इसके अलावा एक आदेश भी डीईओ ऑफिस से सभी प्राचार्य और बीईओ के लिए जारी किया गया है कि वे काउंसिलिंग के संबंध में सभी विद्यार्थियों को सूचना दें और रोजाना 11 से 12 बजे के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हाेने वाली वर्चुअल क्लासेस से विद्यार्थियों को रूबरू कराएं। 21 को जिस दिन सीएम संबोधित करेंगे, उस दिन सभी मेधावी विद्यार्थियों को सुबह 10.30 बजे काउंसिलिंग स्थल पर बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।
सागर में सबसे ज्यादा,
मालथौन सबसे कम
विकासखंड छात्र छात्राएं कुल विद्यार्थी
सागर 514 765 1279
रहली 303 330 633
खुरई 224 264 487
बीना 146 225 371
देवरी 152 161 313
राहतगढ़ 101 148 249
जैसीनगर 92 115 207
बंडा 81 114 195
शाहगढ़ 87 90 177
केसली 60 73 133
मालथौन 40 87 127
भास्कर संवाददाता | सागर
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित रिजल्ट में हायर सेकंडरी में जिले के 9 हजार 236 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए। इनमें से 4 हजार 171 ऐसे हैं, जिन्हें 70 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं। रिजल्ट में जहां छात्राओं ने छात्रों से ज्यादा सफलता हासिल की थी, वहीं 70 फीसदी एवं उससे अधिक अंक हासिल करने के मामले में भी वे लड़कों से आगे हैं। 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले कुल 4 हजार 171 विद्यार्थियों में 56.84 प्रतिशत यानी 2371 छात्राएं हैं। छात्रों की संख्या इसमें 1800 है। अब इनकी आगे की पढ़ाई का खर्च मध्यप्रदेश सरकार उठाएगी। इसके अलावा इन विद्यार्थियों की 21 से 31 मई तक रोजाना काउंसिलिंग भी की जाएगी, ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए सलाह एवं कुछ विकल्प बताए जा सकें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी 21 मई को सुबह 11 बजे सभी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इसके लिए विकासखंड स्तर पर सभी विद्यार्थियों को एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। इन विद्यार्थियों के संबंध में शुक्रवार काे परख वीडियो कांफ्रेंस में भी चर्चा होगी। इसमें काउंसिलिंग आदि से संबंधित मुद्दों पर निर्देश मिल सकते हैं। 10 दिवसीय काउंसिलिंग के संबंध में जिले के 4 मास्टर ट्रेनर प्रफुल्ल हलवे, नीलेश चौबे, सरिता जैन, डीडी गोस्वामी भोपाल जा रहे हैं।
इसके अलावा एक आदेश भी डीईओ ऑफिस से सभी प्राचार्य और बीईओ के लिए जारी किया गया है कि वे काउंसिलिंग के संबंध में सभी विद्यार्थियों को सूचना दें और रोजाना 11 से 12 बजे के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हाेने वाली वर्चुअल क्लासेस से विद्यार्थियों को रूबरू कराएं। 21 को जिस दिन सीएम संबोधित करेंगे, उस दिन सभी मेधावी विद्यार्थियों को सुबह 10.30 बजे काउंसिलिंग स्थल पर बुलाने के निर्देश दिए गए हैं।
Ãहमारे यहां से रिकॉर्ड 4171 विद्यार्थियों ने 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। 21 मई को मुख्यमंत्री सभी मेधावी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। 21 से 31 मई तक लगातार विकासखंड मुख्यालय पर काउंसिलिंग चलेगी। इसमें विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। 70 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई का खर्च मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सरकार उठाएगी। - संतोष शर्मा, डीईओ सागर