पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस बार 5 गुना ज्यादा छात्रों को मिलेंगे लेपटॉप, 2413 को मिले 75% अंक

इस बार 5 गुना ज्यादा छात्रों को मिलेंगे लेपटॉप, 2413 को मिले 75% अंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के 2413 विद्यार्थियों को लेपटॉप मिलेंगे। 75 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की सूची फाइनल होने के बाद यह संख्या निकलकर आई है। यह संख्या पिछले साल की तुलना में करीब 90 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल जिले के 500 विद्यार्थियों को लेपटॉप मिले थे। इस बार इस संख्या में 394 विद्यार्थी ज्यादा हैं। इन सभी विद्यार्थियों को 28 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित करेंगे। कुछ को मौके पर ही लेपटॉप मिल जाएंगे तो शेष के लिए लेपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपए की राशि उनके खातों में भेजी जाएगी। भोपाल में लाल परेड ग्राउंड पर होने वाले सम्मान समारोह कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को आने के लिए कहा गया है।

उम्मीद से कहीं ज्यादा रहे छात्र : स्कूल शिक्षा विभाग ने रिजल्ट खुलने के पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे कि ऐसे विद्यार्थी जिनसे यह उम्मीद है कि वे 75 फीसदी या उससे अधिक अंक ला सकते हैं, उनकी जानकारी पहले से ही एकत्र कर लें। सभी के बैंक खाते, आईएफसी कोड, पिता का नाम आदि लेने को कहा गया था। सागर में डीईओ के पास जिले भर के स्कूलों से जो फीडबैक आया, उसमें करीब 2000 विद्यार्थियों से 75 फीसदी से अधिक अंक आने की उम्मीद जताई गई थी। हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद अब जो फाइनल सूची आई है, उसमें यह संख्या उस उम्मीद से भी बढ़कर 2413 निकली। यानी शिक्षकों ने जितनी मेहनत से पढ़ाया, उससे भी ज्यादा लगन से विद्यार्थियों ने सीखा भी और अपने रिजल्ट से साबित भी किया।

सर्वाधिक एक तिहाई

सागर से तो मालथौन

से सबसे कम

भास्कर संवाददाता | सागर

70 फीसदी से अधिक अंक वाले हैं 4171 विद्यार्थी, छू-लो आसमां में मिलेगी काउंसिलिंग

जिले में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 4 हजार 171 है। अब इनकी आगे की पढ़ाई का खर्च मध्यप्रदेश सरकार उठाएगी। सहायक संचालक डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को 70 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं, उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। जिले में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वालों में सर्वाधिक 1279 विद्यार्थी सागर विकासखंड के हैं। आगे की पढ़ाई के लिए अब छू लो आसमां कार्यक्रम के तहत इन विद्यार्थियों की 21 से 31 मई तक रोजाना काउंसिलिंग भी की जाएगी। विकासखंड स्तर पर सभी विद्यार्थियों को एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं।

ब्लॉक कुल पात्र विद्यार्थी

सागर 763

रहली 376

खुरई 284

बीना 225

देवरी 178

जैसीनगर 132

राहतगढ़ 121

बंडा 107

शाहगढ़ 92

केसली 70

मालथौन 65

खबरें और भी हैं...