पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपर कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने किया ज्वाइन, खुरई एसडीएम राजेंद्र सिंह बने

अपर कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने किया ज्वाइन, खुरई एसडीएम राजेंद्र सिंह बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | नवागत अपर कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने मंगलवार को ज्वाइन कर लिया। इसके साथ ही 9 माह से प्रभार में चल रहा यह पद अब रेग्युलर अधिकारी के हाथों में आ गया है। हुड्डा इससे पहली नरसिंहगढ़ जिले में एसडीएम थीं।

अपर कलेक्टर के अलावा उन्हें अन्य दायित्व सौंपे गए हैं। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने एसडीएम खुरई अरुण सिंह की जगह जिले में हाल ही में आए डिप्टी कलेक्टर राजेंद्र सिंह को भेजा है। खुरई एसडीएम अरुण सिंह को सागर मुख्यालय बुला लिया गया है। वे यहां सागर में बतौर डिप्टी कलेक्टर काम देखेंगे। वैसे भी अरुण सिंह को खुरई में करीब 3 साल होने को थे। निर्वाचन आयोग चुनाव के ऐन वक्त पहले कोई अदला-बदली करता ही, उसके पहले ही वहां नए एसडीएम के रूप में राजेंद्र सिंह को भेजा जो पिछले सप्ताह ही सागर जिले में आए हैं।

खबरें और भी हैं...