पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैच में मेजबान 94 बटालियन ने 218 बटालियन को 6 0 से हराया

मैच में मेजबान 94 बटालियन ने 218 बटालियन को 6-0 से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआरपीएफ 94 बटालियन द्वारा आयोजित छह दिवसीय झारखंड सेक्टर सीआरपीएफ अंतर बटालियन एवं ग्रुप केंद्र फुटबाल प्रतियोगिता मंगलवार को खूंटी के कचहरी मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता में सीआरपीएफ के विभिन्न बटालियन के 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मैच मेजबान 94 बटालियन एवं 218 बटालियन के बीच खेला गया। इसमें 94 बटालियन ने 6-0 से शानदार जीत दर्ज की। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर सिन्हा ने कहा कि सीआरपीएफ अपने जवानों की फिटनेश के लिए समय समय पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रही है। इससे जवानों को लाभ पहुंचता है। 94 बटालियन के कमांडेंट राजकुमार ने स्वागत भाषण देते हुए आगत अतिथियों का स्वागत किया।

साथ ही खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना के साथ खेलने की अपील की। उन्होंने बताया कि 22 अप्रेल को फाइनल मैच के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। छह दिनों तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में मेजबान 94 बटालियन के अलावा 07, 11, 22, 26, 60, 112, 133, 134, 154, 157, 158, 172, 174, 190, 193, 196, 197, 214, 218 जीसी रांची एवं जीसी जेएसआर की टीमें शामिल हुईं। उद्घाटन समारोह में टूआईसी मनोज यादव, अमित सिन्हा, विनोद कुमार रावत, डिप्टी कमांडेंट लुगून जोसेफ, उर्सुलाईन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल की प्राचार्या सिस्टर बेला, सिस्टर मैक्सिमा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह में उर्सुलाइन कॉन्वेंट की बैंड पार्टी की धून पर मार्चपास्ट हुआ। आयोजन को सफल बनाने में एसएम अजित कुमार अधिकारी, सर्वजीत सिंह, विकास कुमार, सुरई हेम्ब्रम, इंस्पेक्टर बालकिशन आदि सहयोग दे रहे है।

छह दिवसीय झारखंड सेक्टर सीआरपीएफ अंतर बटालियन फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

खबरें और भी हैं...