- Hindi News
- National
- आदिवासी मूलवासियों के लिए राज्य की कोई भी पार्टियां नहीं कर रही काम : पुष्पा
आदिवासी-मूलवासियों के लिए राज्य की कोई भी पार्टियां नहीं कर रही काम : पुष्पा
राष्ट्रीय सेंगल पार्टी का पहला महाधिवेशन मंगलवार को खूंटी के कुंजला बाजार टांड़ मैदान में हुई। अधिवेशन में खूंटी के अलावा सिमडेगा जिला के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दिनभर चले इस अधिवेशन का शुभारंभ सेंगल के नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात स्वागत परिचय के बाद महाधिवेशन का विधिवत शुभारंभ किया गया।
मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा सेकुंदा टेटे ने पार्टी के भावी कार्यक्रम और रणनीति की घोषणा करते हुए कहा कि हमलोग अब गांव गांव तथा प्रखंड व पंचायतस्तर पर बैठक करेंगे। पार्टी गठन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी पार्टी का मूल उद्देश्य जल,जंगल एवं जमीन की रक्षा करना है। साथ ही भाषा-संस्कृति,नौकरी,आबादी,विस्थापन,पलायन को रोकना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोई भी पार्टी चाहे वह राष्ट्रीय हो या क्षेत्रीय पार्टियां कोई भी आदिवासी और मूलवासियों के लिए काम नहीं कर रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मार्शल बारला ने कहा कि सभी पार्टियों चोर है। साथ ही सभी पार्टियां अपने को आदिवासियों का हितैशी बताकर विभिन्न तरह की विस्थापित करने वाली योजनाएं लेकर आती है। हमारे क्षेत्र में घुसकर कर इन योजनाओं द्वारा हमारे ही संसाधनों को लूटने का काम करते है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी आप की अपनी पार्टी है। इस पार्टी को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने एनोस एक्का को वोट दिया, लेकिन एक्का ने राज्यसभा सांसद के चुनाव में भाजपा को वोट दे दिया। उन्होंने कहा कि एक्का हमेशा सत्ता में रहते हुए भाजपा का साथ दिया। आदिवासी समाज को कभी साथ नहीं दिया।
महाधिवेशन को कोषाध्यक्ष सिबिल कंडूलना, महासचिव अनिल कंडूलना, प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष सेकुंदा टोप्पो आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व पार्टी के सलाहकार डॉ. केरूबिस तिर्की ने पार्टी बनाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां आदिवासी-मूलवासी मुद्दों से भटक गए है। आज आदिवासी-मूलवासी समाज खुद को ठगा महसूस कर रहे है। मौके पर भोला पाहन, रोबिन तिर्की, नामजन बागे, हीरालाल एक्का, मार्शल लुगून, बसंत समद, नमन टोपनो, ग्रेगोरी तोपनो आदि उपस्थित थे।
सेंगेल महाधिवेशन को संबोधित करते मार्शल बारला।