पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खूंटी में एक साइबर ठग गिरफ्तार, भेजे गए जेल

खूंटी में एक साइबर ठग गिरफ्तार, भेजे गए जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खूंटी | खूंटी पुलिस ने सोमवार को नेताजी चौक से साइबर ठग साजिद अली को गिरफ्तार किया। उसके पिता का नाम जमालउद्दीन है, वह गया का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले एक्सिस बैंक के एटीएम में आई एक महिला का एटीएम कार्ड लेकर साजिद उससे रुपए निकालने की कोशिश कर रहा था। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में वह कैद हो गया था। उसके पास से आईसीआईसीआई बैंक का एक डेबिट कार्ड, पैनकार्ड, वोटर कार्ड, 1960 रुपए व एक स्मार्ट फोन बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, उसके ग्रुप में तीन लोग थे, दो लोग मोटरसाइकिल से भाग गए। इनके नाम गुड्डू कुमार सिंह व नवीन सिंह है। दोनों हजारीबाग का रहने वाला है। इस संबंध में खूंटी थाने में मामला दर्ज कर कराया गया है।

खबरें और भी हैं...