खूंटी में आज ड्राई-डे, बूथों के बाहर निषेधाज्ञा लागू
खूंटी | नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सोमवार को ड्राई डे घोषित किया है। इस दौरान शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। एसडीओ प्रणब पाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों के दो सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। मतदान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ लगाने, जुलूस व प्रदर्शन करने पर रोक रहेगी।