खूंटी में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
खूंटी | जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार की शाम कटुवा एवं उनाव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी कर रहे थे। कैंडल मार्च डीएवी रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर नेताजी चौक तक गयी। इसमें कार्यकर्ता हाथों में कैंडल लेकर चल रहे थे। जिलाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि दोनों जगहों पर समाज को शर्मसार कर देने वाली घटनाएं हुई। इससे पूरा समाज व कांग्रेस पार्टी दुखित है। सरकार को इसमें शामिल लोगो को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना चाहिए। मौके पर ओमप्रकाश मिश्रा, जयंत प्रसाद, पुनित हेम्ब्रम, पुरुषोत्तम गंझू,सयुम अंसारी, गुलाम गौंस, देवेंद्र महतो, विल्सन तोपनो, फिरोज आलम,जमील अख्तर, प्रदीप, अजय गंझू आदि शामिल थे।