पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूली बच्चों को आग से बचाव के गुर बताए गए

स्कूली बच्चों को आग से बचाव के गुर बताए गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्निशमन विभाग द्वारा आयोजित अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत बुधवार को शहर के एसडीए मिशन हाई स्कूल एवं स्प्रिंगडेल्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को आग से बचाव के तरीके बताए गये। इसके अलावा बच्चों को डिजास्टर मैनेजमेंट से संबंधित भवन ध्वस्त होने, हार्ट अटैक, सांप काटने व कुएं में गिरने के बाद बचाव के कौन कौन से तरीके हो सकते है। उसके बारे में विस्तार से बताया गया। अग्निशमन पदाधिकारी रामयश सिंह ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति कुएं में गिर गया है, तो उसे बचाने के लिए कुएं में उतरने से पहले यह जांच लेना जरूरी है कि कहीं कुएं के अंदर जहरी गैस तो नहीं है। इसे जांचने के कई तरीके है।

सबसे आसान तरीके किसी पेड़ के कोमल पत्तों को तोड़कर किसी रस्सी में बांध ले और उसे कुएं के अंदर ले जाए और थोड़ी देर बाद वापस उसे बाहर निकाल ले। अगर कोमल पत्ता मुरझा जाए या काला पड़ जाए तो समझो कुएं के अंदर जहरीला गैस है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति में जहरीले गैस को हटाने के लिए सबसे आसान तरीका रस्सी में बाल्टी बांध कर पानी में डूबो दें, उसे उसी हालत में कई बार ऊपर नीचे करने से जहरीले गैस वहां से हट जाते हैं। मौके पर प्रधान अग्निशामक धनंजय कुमार,दमकल चालक माधव गोप एवं घनश्याम महतो आदि उपस्थित थे। इन लोगो ने डेमोस्ट्रेशन कर आग बुझाने के कई तरीकों से बच्चों को अवगत कराया। यह कार्यक्रम 20 अप्रेल तक चलेगा।

खबरें और भी हैं...