खूंटी अनुसूचित क्षेत्र मुखिया संघ का गठन, सोमा कैथा बने प्रदेश अध्यक्ष
चक्रधरपुर में मुखियाओं की बैठक में झारखंड राज्य अनुसूचित क्षेत्र मुखिया संघ का गठन किया गया। इसमें खूंटी जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा कैथा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सिमडेगा के भूषण बाड़ा को उपाध्यक्ष, सरायकेला खरसावां के भीम सिंह मुंडा को महासचिव, पश्चिमी सिंहभूम की मालती गागराई को सचिव, गुमला के आलोक टोप्पो को उप सचिव, रांची की अनीता देवी को कोषाध्यक्ष, लोहरदगा के लखन असुर को सह कोषाध्यक्ष तथा लातेहार के सोहराई भगत को प्रवक्ता बनाया गया है। इससे पूर्व बैठक में अनुसूचित क्षेत्र के सभी मुखिया अब अपनी संवैधानिक हक एवं अधिकार के लिए गोलबंद होकर सीएम, मुख्य सचिव एवं सांसदों के समक्ष अपनी मांग रखने का निर्णय लिया गया।
विकास के लिए पैकेज देने, मुखियाओं को उचित मानदेय, सुविधा एवं सुरक्षा की मांग की गई। मुखियाओं पर किसी तरह के आरोप गठन के पहले मुखिया प्रतिनिधि के साथ सक्षम पदाधिकारी द्वारा समीक्षा अनिवार्य करने की मांग की गई। इधर अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के चोन्हस खलखो ने संघ के गठन पर खुशी जाहिर की है।